Rape | Kesi hogi rape k baad ki duniya)
किसी पर क्या बीतती है यह हम नहीं बोल सकते जिसके ऊपर गुजरती है वही जानता है! हम बहुत जल्दी किसी के बारे में भी अपनी राय बना लेते हैं ! हम कहते हैं अगर किसी लड़की ने या औरत ने छोटे कपड़े पहने हैं ,पब में जाती है, शराब पीती है या जोर-जोर से हंसी के ठहाके लगाती है तो हम उसके बारे में अपनी राय बना लेते हैं कि यह लड़की तो शराब पीती है इसके साथ तो होना ही था , यह लड़की तो छोटे कपड़े पहनती है इसके साथ तो होना ही था, इतनी जोर जोर से कोई हंसता है लड़कियों की तरह हंसे, इतने भड़काऊ कपड़े पहन कर कोई निकलता है , उस अपराधी के बारे में कभी नहीं बोलते कि उस अपराधि कि मानसिकता कैसी है , कभी सोचा है कि जिस लड़की या औरत के साथ बलात्कार होता है वह हमारी तरह ही तरह एक साधारण सी महिला होती है ! किसी लड़के ने एक बात बोली की लड़कियां छोटे कपड़े क्यों पहनती हैं ,पहनेगी तो लड़के देखेंगे मैंने बोला लड़कियां क्या लड़कों के हिसाब से कपड़े पहनें उनका जो मन आएगा वह पहनेंगे । फिर मैंने कहा अगर कोई लड़की छोट...